Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग का जीता खिताब

282
Tour And Travels

नई दिल्ली, 01जुलाई। भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग का खिताब जीत लिया है। ओलंपिक चैंपियन नीरज ने चोट के बाद शानदार वापसी की और 87 दशमलव छह-छह मीटर भाला फेंककर खिताब अपने नाम किया। उन्‍होंने इस वर्ष मई में दोहा डायमंड लीग में भी जीत हासिल की थी।

प्रतियोगिता में जर्मनी के जूलियन वेब्‍बर ने 87 दशमलव शून्‍य-तीन मीटर भाला फेंक कर दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। चेक गणराज्‍य के जैकब वैडलेच तीसरे स्‍थान पर रहे।