Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

असम में बाढ़ की स्थिति में आंशिक सुधार हुआ है

307
Tour And Travels

नई दिल्ली, 24जून।असम में मौसम बेहतर होने से बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, हालांकि राज्य के 19 जिलों में लगभग चार लाख 88 हज़ार लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में 54 राजस्व मंडलों के कुल 1538 गांव बाढ़ग्रस्त हैं और 1466 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से नलबाड़ी जिले में एक और व्यक्ति की मृत्‍यु हुई है।

बाढ़ के पानी से कई जिलों में तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार ने बाढ़ पीड़ित जिलों में 140 राहत शिविर और 75 राहत-सामग्री वितरण केंद्र खोले हैं। बचाव और राहत कार्य के लिए केंद्र और राज्य के आपदा मोचन बलों को तैनात किया गया है। नेमाटी घाट और धुबरी में मानस, पगलाडीया, पुथिमारी और ब्रह्मपुत्र नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।