Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए प्रदेशवासियों से शपथ लेने की अपील की

218
Tour And Travels

देरादून, 23 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सभी प्रदेश वासियों से शपथ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज के साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सभी को नशा मुक्ति की दिशा में पहल करनी होगी। “नशामुक्त भारत“ के लक्ष्य की पूर्ति के लिए गृह मंत्रालय के नियंत्रणाधीन नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की ओर से मादक पदार्थों के विरुद्ध एंटी ड्रग ई-प्लेज अभियान शुरू किया गया है। अभियान को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू ने कहा कि 26 जून को “विश्व ड्रग्स दिवस के अवसर पर लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से जागरूक किया जाएगा। डॉक्टर संधु ने कहा कि मादक पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के सभी शासकीय विभागों में कार्यरत कार्मिक   https://pledge.mygov.in   लिंक के माध्यम से अपने परिवारजनों सहित ई-प्लेज लिया जाना सुनिश्चित करने के लिए अन्य लोगों को भी ई-प्लेज के लिए प्रोत्साहित करेंगे।