Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

DERC चेयरमैन की नियुक्ति पर भड़की केजरीवाल सरकार, कहा- सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

313
Tour And Travels

नई दिल्ली, 22 जून।दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) चेयरमैन की नियुक्ति पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार भड़क गई है। दिल्ली सरकार के मुताबिक उसने कल सुबह इस पद के लिए राजस्थान हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोधा के नाम की सिफारिश की थी। जबकि एलजी ने रात में इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस उमेश कुमार को डीईआरसी चेयरपर्सन नियुक्त करने का गजट नोटिफिकेशन निकलवा दिया। दिल्ली की उर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि ये नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट की अवमानना, लोकतंत्र की हत्या है। इसे हम सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।