Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

योग एक दिन का नहीं, हर दिन का है : उपराष्ट्रपति

“भारत के प्रयासों से योग दिवस अब वैश्विक पर्व बन गया है”

269
Tour And Travels

नई दिल्ली, 21 जून।आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर में योगाभ्यासियों  संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम और सुदृढ़ करता है। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन को रेखांकित किया कि “योग zero budget वाला हेल्थ इंश्योरेंस है।”

उपराष्ट्रपति आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में सम्मिलित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग एक दिन का ही नहीं बल्कि हर दिन का है।