Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने चक्रवात बिपरजॉय से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

श्री सोनोवाल ने सभी एजेंसियों से चक्रवात के अंत तक जीवन और संपत्ति की पूर्ण सुरक्षा के लिए निरंतर समन्वय बनाए रखने का अनुरोध किया

120
Tour And Travels

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय चक्रवात की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और सभी प्रकार की आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक उपाय कर रहा है: श्री सोनोवाल

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने चक्रवात बिपरजॉय से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। चक्रवात, जिसे “अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान” के रूप में वर्णित किया गया है, के कल गुजरात तट को पार करने की संभावना है।