Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भारत और वियतनाम के बीच तीसरी समुद्री सुरक्षा वार्ता नई दिल्‍ली में आयोजित हुआ

166
Tour And Travels

नई दिल्ली, 01जून। भारत और वियतनाम के बीच तीसरी समुद्री सुरक्षा वार्ता कल नई दिल्‍ली में हुआ। दोनों देशों के वरिष्‍ठ अधिकारियों और समुद्री मामलों से संबंधित सेवाओं के प्रति‍निधियों ने बातचीत में हिस्‍सा लिया। दोनों पक्षों ने समावेशी विकास के लिए अनुकूल समुद्री वातावरण सुरक्षित बनाने के उपायों पर विचार किया। उन्‍होंने समुद्री सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं और व्‍यापक समुद्री सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय तंत्र को मजबूत करने के आयामों की समीक्षा की।