Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आज देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

283
Tour And Travels

राचीं, 24 मई।राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज देवघर में भारत के बारह ज्‍योतिर्लिंग में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना की और देश के नागरिकों की भलाई की कामना की।राज्‍यपाल सी. पी. राधाकृष्‍णन, केन्‍द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशि‍कांत दूबे तथा वरिष्‍ठ अधिकारियों ने देवघर हवाई अड्डे पर राष्‍ट्रपति का स्‍वागत किया। देवघर में पूजा करने के बाद राष्‍ट्रपति रांची के लिए रवाना हुई। राष्‍ट्रपति तीन दिन के झारखंड दौरे पर हैं। वे झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के नये भवन का लोकार्पण करेंगी और नामकुम में आई.आई.आई.टी. रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह की अध्‍यक्षता करेंगी।

केन्‍द्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने घोषणा की है कि देवघर में शीघ्र ही टैगोर सांस्‍कृतिक परिसर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि इसके लिए 24 करोड रुपये की डीपीआर तैयार की गयी है।