Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रायपुर : कोरोना वैक्‍सीनेशन पर राजनीत‍ि बंद कर न‍ियमों का पालने कराएं मंत्री : नेता प्रत‍िपक्ष

55
Tour And Travels

रायपुर, 31 मार्च (ह‍ि.स.)। छत्‍तीसगढ़ व‍िधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर केंद्रीय गाइडलाइन का पालन करने की आवश्यकता है। पूरे देश में जिस प्रकार से प्रमोट किया जा रहा है।
स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री वैक्सीनेशन कराकर जनता से आह्वान कर रहे हैं कि जो पात्रता रखते हैं तत्काल प्रभाव से वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से वैक्सीनेशन को लेकर राजनीति हो रही है। आज कोरोना के मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में दूसरे नंबर पर है, जहां सक्र‍िय मामले हैं। लगातार यहां मृत्युदर बढ़ रहा है। सरकार के मंत्री प्रधानमंत्री को सलाह दे रहे हैं इससे कोई फायदा नहीं। वे प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की सलाह माने और कोरोना के नियमों का पालन करे। राजनीति से प्रेरित बयानबाजी बंद कर वैक्सीनेशन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। ज‍िससे प्रदेश बढ़ रहे मृत्‍युदर पर न‍ियंत्रण क‍िया जा सके संक्रमण फैलने पर राेक लगे।