Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नेपाल के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

102
Tour And Travels

नई दिल्ली, 18 मार्च। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम (17 मार्च, 2023) को नेपाल के माननीय राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस समय केरल के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां से पौडेल को टेलीफोन किया और उन्हें नेपाल के राष्ट्रपति का पदभार संभालाने पर बधाई दी।

दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने भारत व नेपाल के बीच अद्वितीय एवं बहुआयामी संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को आगे ले जाने तथा दोनों देशों के नागरिकों के बीच मित्रतापूर्ण व सशक्त बंधन को और भी मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत तथा नेपाल के बीच चले आ रहे द्विपक्षीय संबंध राष्ट्रपति पौडेल के मार्गदर्शन में और भी अधिक ऊंचाई तक पहुंचेंगे।