Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

साली के प्यार में बाप ने अपनी ही मासूम बेटी को नहर में फैंक कर मार डाला

120
Tour And Travels

नई दिल्ली,14 मार्च।पंजाब के समराला में एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमे एक बाप ने अपनी 5 साल की बेटी को नहर में फैंक दिया है। जानकारी के अनुसार पति अपनी बड़ी साली के प्यार में था वह अपनी पत्नी को नहर में फैंक कर हत्या करने के चक्कर में था इस दौरान आरोपी अपनी 5 साल की बेटी को नहर में फैंक दिया। जबकि इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में आरोपी की पत्नी बच गई है।

बता दें इससे पहले पुलिस को यह सूचना मिली थी कि माता-पिता ने अंधविश्वास में आकर एक तांत्रिक के कहने पर बच्ची की बलि देने के लिए नहर में फेंक कर उसकी हत्या कर दी थी। लेकिन अब जब पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो सारा मामला मासूम बच्ची के पिता का अपनी साली से प्रेम प्रसंग निकला। इन दोनों के चक्कर में मासूम बच्ची की मौत हो गई।

एसएसपी खन्ना अमनित कौडल ने बताया कि गांव रोहले निवासी गुरप्रीत सिंह के अपनी बड़ी साली सुखविंदर कौर से संबंध थे और दोनों ने गुरप्रीत की पत्नी गुरजीत कौर को नहर में डुबो कर मारने की योजना बनाई थी। योजना के मुताबिक गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर लेकर जाने लगा तो वह अपने दो बच्चों 8 साल के बेटे सोहलप्रीत सिंह और 5 साल की बेटी सुखमनप्रीत कौर को साथ ले गई। गांव खांट के पास नहर पर पहुंचकर नारियल पानी में बहाने के लिए गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी को धक्का देना शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान गुरजीत कौर तो बच गई लेकिन उसकी पुत्री सुखमनप्रीत कौर नहर में गिर गई और उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत सिंह और उसकी साली सुखविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का शव अभी बरामद नहीं हुआ है।