Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक्शन मोड में हैं,प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

243
Tour And Travels

नई दिल्ली, 20फरवरी।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक्शन मोड में हैं.उन्होंने सीएम हाउस में मंत्रियों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने कहा कि वर्किंग स्टाइल में सुधार लाए, फील्ड पर जाकर अपनी स्थिति को ठीक करेें.उन्होंने कहा कि परफारमेंस ठीक न होने पर बदलाव भी किए जाएगें.

बैठक में श्री चौहान ने मंत्रियों से कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं से कोई कम्युनिकेशन गैप ना हो. आने वाले दिनों में फिर समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान जनता द्वारा बाई गई समस्याओं को चिन्हित कर सुधार भी करें. उन्होने यह बात भी साफ कर दी कि अपनी अपनी परफारमेंस ठीक करे, नहीं तो बदलाव भी किए जाएगें. बैठक में मंत्रियों ने अपने अपने गृह जिला व प्रभार के जिलों की जानकारी दी.