Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

उत्तर कोरिया ने लॉन्च की दो बैलिस्टिक मिसाइलें, बढ़ सकता है तनाव

79
Tour And Travels

टोक्यो 25 मार्च (हि. स.)। जापान के निकट समुद्र में उत्तर कोरिया द्वारा लॉन्च की गई दो बैलिस्टिक मिसाइलें गिरी हैं। । इसकी जानकारी गुरुवार को जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने दी।

जापान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों की सुरक्षा के उपाय कर रहे हैं। इसके पहले जापानी सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया की मिसाइलें जापान के एक्सक्लूसिव इकॉनमिक जोन के पास आकर गिरे ।

जापानी पीएम सुगा ने मीडिया से कहा कि एक साल पहले भी उत्तर कोरिया ने इसी तरह से मिसाइलों की लॉन्चिंग की थी। यह हमारे देश में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है। यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का भी उल्लंघन है।

दक्षिण कोरिया के भी जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने उत्तर कोरिया की मिसाइलों की लॉन्चिंग की पुष्टि की है। उसने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से सी ऑफ जापान में अज्ञात प्रोजेक्ट्स को लॉन्च किया गया। इस समुद्र को कोरिया में पूर्वी सागर भी कहा जाता है।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत उत्तर कोरिया पर बलिस्टिक मिसाइलें तैयार करने पर रोक है। उत्तर कोरिया की ओर से अभी 21 मार्च को भी दो मिसाइलों को लॉन्च किया गया था। हालांकि ये बलिस्टिक मिसाइलें नहीं थीं। अमेरिका ने भी इस मसले को बहुत महत्व नहीं दिया और कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘रक्षा विभाग के मुताबिक यह सामान्य बात है।’ अब तक उत्तर कोरिया ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।