Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राष्ट्रपति कल 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

215
Tour And Travels

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल (25 जनवरी, 2023 को) 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

इस संबोधन का प्रसारण 19:00 बजे से आकाशवाणी (एआईआर) के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में किया जाएगा। इसके तुरंत बाद संबोधन के अंग्रेजी पाठ का प्रसारण होगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी इस संबोधन के क्षेत्रीय भाषाओं के पाठ को 21:30 बजे से अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर प्रसारित करेगा।