Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान

364
Tour And Travels

नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। देश के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों’ के 67वें संस्करण की सोमवार को घोषणा कर दी गई। इसमें सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म और रानी झांसी पर आधारित फिल्म ‘मणिकणिका’ के लिए कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार-

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार ‘छिछोरे’ को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से मनोज वाजपेयी (हिन्दी फिल्म- भोंसले) और धनुष को (तमिल फिल्म- असुरन) के लिए दिया गया है। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार फिल्म ‘मणिकणिका’ के लिए कंगना रनौत को दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार ‘सोहनी चट्टोपाध्याय’ को दिया गया है। वहीं सिक्किम सबसे फिल्म फ्रैंडली राज्य के रूप में चुना गया।

उल्लेखनीय है कि 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा हुई है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।