Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सीबीडीटी ने आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आय रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

159
Tour And Travels

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर अधिनियम, 1961 (अधिनियम) की धारा 139 की उप-धारा (1) के तहत आय रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि उन करदाताओं की श्रेणी के लिए बढ़ाकर 07 नवंबर2022 कर दी है जिनके लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है।

सीबीडीटी परिपत्र संख्या 20/2022 को दरअसल एफ.सं.225/49/2021/आईटीए-II दिनांक 26.10.2022 में जारी किया गया। उक्त परिपत्र www.incometaxindia.gov.in पर उपलब्ध है।