Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने लद्दाख के तुरतुक के लोगों की स्वच्छ भारत के प्रति उनकी जिजीविषा और दूरदृष्टि के लिए अभिवादन किया

388
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लद्दाख के तुरतुक के लोगों का स्वच्छ भारत के प्रति उनकी

जिजीविषा और दूरदृष्टि के लिए अभिवादन किया है।

एएनआई समाचार सेवाओं से एक खबर को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा-

“मैं लद्दाख के तुरतुक के लोगों का उनकी जिजीविषा और दूरदृष्टि के लिए अभिवादन करता हूं जिसके साथ वह भारत को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक साथ आगे आए हैं।”