Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के दौरान मां स्कंदमाता का आर्शावाद लिया

278
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पांचवे दिन सभी श्रद्धालुओं के लिए मां स्कंदमाता के आशीर्वाद की कामना की और देवी की स्तुति को भी साझा किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“नमामि स्कन्दमातरं स्कन्धधारिणीम्।

समग्रतत्त्वसागरामपारपारगहराम्॥

नवरात्रि की पंचमी तिथि पर देवी स्कंदमाता की पूजा का विधान है। मां स्कंदमाता सभी के जीवन में नई स्फूर्ति का संचार करें। देशवासियों की ओर से उनका वंदन!”