Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने भूटान के राजा महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की

340
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में भूटान के राजा महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की।

दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने घनिष्ठ और अद्वितीय भारत-भूटान मित्रता को और मजबूत करने के लिए विभिन्न विचारों पर चर्चा की। श्री मोदी ने भारत और भूटान के बीच संबंधों को स्वरुप देने में ड्रुक ग्यालपोस द्वारा क्रमिक रूप से प्रदान किए गए मार्गदर्शक दृष्टिकोण की भी सराहना की है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“भूटान के महामहिम राजा के साथ गर्मजोशी के माहौल में मुलाकात हुई। घनिष्ठ और अद्वितीय भारत-भूटान मित्रता को और मजबूत करने के लिए विभिन्न विचारों पर चर्चा की। हमारे संबंधों को स्वरुप देने में ड्रुक ग्यालपोस द्वारा क्रमिक रूप से प्रदान की गई मार्गदर्शक दृष्टि के लिए मैंने प्रशंसा व्यक्त की।”