Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

वायु सेना के योद्धाओं के लिए वित्तीय समझदारी और जागरूकता पर सम्‍मेलन का आयोजन

76
Tour And Travels

व्यक्तिगत तौर पर वायुसेना के सभी योद्धाओं को वित्तीय नियोजन के बारीक पहलुओं के बारे में शिक्षित और परिचित कराने के प्रयास के रूप में  भारतीय वायु सेना द्वारा 09 सितंबर, 2022 को सभी प्रासंगिक मौजूदा वित्तीय मुद्दों पर एक दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। ‘वायुसेना के योद्धाओं के लिए वित्तीय समझदारी और जागरूकता’ शीर्षक वाले इस सम्‍मेलन का आयोजन भारतीय वायुसेना द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से वायु सेना सभागार, नई दिल्ली में किया गया था।

इस सेमिनार में वायु सेना के योद्धाओं को इस तरह से सशक्त बनाने की मांग की गई  जिससे वे अपने निजी जीवन में अच्‍छे और उचित वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम हो सकें। भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने वित्तीय जागरूकता, बैंक धोखाधड़ी, लोकपाल की भूमिका जैसे विविध विषयों के बारे में वार्ताएं आयोजित की गई। एसबीआई के अधिकारियों और अन्य वित्तीय पेशेवरों ने भी इस प्रयास में योगदान दिया और वायु सेना के योद्धाओं को  बहुआयामी अनुभव प्राप्‍त हुआ।

इस सम्‍मेलन में सभी रैंकों के लगभग 400 वायु सेना योद्धाओं ने भाग लिया। इस सम्‍मेलन का सभी वायु सेना इकाइयों और संरचनाओं में भी सीधा प्रसारण किया गया ताकि अधिक से अधिक स्‍थानों पर इसकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

PhotoSeminaronfinancialRMH9 Hindi News Website