Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

श्री राजनाथ सिंह अपने जापानी समकक्ष के साथ अलग से द्विपक्षीय चर्चा करेंगे

113
Tour And Travels

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह आठ सितंबर को टोक्यो में भारत-जापान 2+2 मंत्री स्तरीय संवाद में हिस्सा लेंगे

मंगोलिया का अपना दौरा पूरा करने के बाद रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जापान की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के लिये सात सितंबर, 2022 को रवाना हो जायेंगे। रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर के साथ आठ सितंबर, 2022 को टोक्यो में दूसरे भारत-जापान 2+2 मंत्री स्तरीय संवाद में हिस्सा लेंगे। जापानी पक्ष का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्री श्री यासूकाज़ू हमाडा और विदेश मंत्री श्री योशीमासा हायाशी करेंगे।

भारत-जापान 2+2 संवाद विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेगा और आगे का रास्ता तैयार करेगा। भारत और जापान के बीच एक विशिष्ट रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी मौजूद है। इस वर्ष दोनों देशों के बीच स्थापित राजनयिक सम्बंधों को 70 वर्ष हो जायेंगे।

भारत-जापान 2+2 संवाद के अलावा, श्री राजनाथ सिंह दोनों देशों के बीच विभिन्न सेक्टरों के मद्देनजर रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के लिये अलग से द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री श्री फूमियो किशीदा के साथ मुलाकात करने का भी उनका कार्यक्रम है।

रक्षा मंत्री जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय से बातचीत करने के लिये टोक्यो स्थित भारतीय राजदूतावास द्वारा आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।