Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने सोशल मीडिया डीपी को तिरंगे से बदलने का आग्रह किया

192
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा को सामूहिक अभियान के रूप में मनाने के क्रम में अपने सोशल मीडिया डीपी को तिरंगे से बदलने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“आज 2 अगस्त विशेष है! ऐसे समय में, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश #HarGharTiranga के लिए तैयार है, जो हमारे तिरंगे का उत्सव मनाने का एक सामूहिक अभियान है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।”