Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राष्ट्रमंल खेल 2022: भारतीय भारोत्तोलक संकेत सरगर ने रजत पदक और पी. गुरुराजा ने कांस्य पदक जीता

140
Tour And Travels

मुख्य बिंदु:

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संकेत सरगर और पी. गुरुराजा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी
  • संकेत को बधाई देते हुए खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहाभारत को वाकई में आप पर गर्व है

भारत के संकेत सरगर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 55 किग्रा पुरुष भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतते हुए भारत का खाता खोला। दूसरी ओर, पी. गुरुराजा ने पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से लोगों ने संकेत सरगर और पी. गुरुराजा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाईयां दी है।

image0017Q7Y Hindi News Website

राष्ट्रपति ने संकेत सरगर को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और ट्वीट किया, “आपकी अटूट मेहनत ने आपको सफलता दिलाई है और भारत का मान बढ़ाया है। भारत अपनी पदक तालिका की शुरुआत कर रहा है, इस मौके पर मेरी शुभकामनाएं।”

पी. गुरुराजा की जीत पर राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “पी. गुरुराजा को राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। आपने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। ऐसी कई और प्रेरणा देने वाली जीतों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारोत्तोलक संकेत सरगर को रजत पदक और भारोत्तोलक पी. गुरुराजा को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य जीतने के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “संकेत सरगर के द्वारा असाधारण प्रयास! उनका प्रतिष्ठित रजत पदक जीतना राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए एक शानदार शुरुआत है। उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “पी. गुरुराजा की उपलब्धि से बहुत खुश हूं! राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतने के लिए उन्हें बधाई। उन्होंने गजब की हिम्मत और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। मैं उनकी इस खेल यात्रा में ऐसी कई और उपलब्धियों की कामना करता हूं।”

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी संकेत सरगर और पी. गुरुराजा को उनके इस असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी। संकेत सरगर को बधाई देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, “संकेत सरगर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 55 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में रजत (248 किग्रा) जीतने के साथ भारत का पदक खाता खोला। एक स्वर्ण जरा सा चूक गए, लेकिन भारत को वाकई में आप पर गर्व है। बधाई हो संकेत! ”

पी. गुरुराजा को बधाई देते हुए श्री ठाकुर ने ट्वीट किया, “पुरुषों की 61 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य के साथ पी. गुरुराजा देश के लिए सीडब्ल्यूजी2022 में और गौरव लेकर आए हैं। उन्होंने क्लीन एंड जर्क राउंड में जिस तरह से वापसी की वो काबिले तारीफ है। पी. गुरुराजा को लगातार दूसरे राष्ट्रमंडल खेल पदक के लिए बधाई और आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं।”

संकेत ने 2013 में भारोत्तोलन शुरू किया। वे एक किसान के बेटे हैं, भारोत्तोलन को लेकर जुनून उनके परिवार में है। उनकी बहन भी भारोत्तोलन करती हैं।

गुरुराजा ने 2010 में अपने कॉलेज के दिनों में भारोत्तोलन शुरू किया था। 2015 में वे वायु सेना में शामिल हुए। 2016 में वे इंडियन नेशनल कैंप में शामिल हुए थे।

संकेत सरगर के बारे में जानने के लिए क्लिक करें

पी. गुरुराजा के बारे में जानने के लिए क्लिक करें