Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने पी. गोपीनाथन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया

217
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी श्री पी. गोपीनाथन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“श्री पी. गोपीनाथन नायर को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और गांधीवादी सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। मैं उनके निधन से शोकाकुल हूं। मेरी संवेदना उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”