Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने लोगों से नमो ऐप पर 26 जून 2022 के ‘मन की बात’ पर आधारित प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आग्रह किया

88
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से नमो एप पर 26 जून 2022 के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर आधारित प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आग्रह किया है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अंतरिक्ष में भारत की प्रगति, ‘अपशिष्ट से धन-प्राप्ति’ की दिशा में सामूहिक प्रयास, हमारे एथलीटों की उपलब्धियां आदि विविध विषयों को शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“इस महीने के #मनकीबात के दौरान, हमने अंतरिक्ष में भारत की प्रगति, ‘अपशिष्ट से धन-प्राप्ति’ की दिशा में सामूहिक प्रयास, हमारे एथलीटों की उपलब्धियां और अन्य विविध विषयों को शामिल किया गया है। नमो ऐप में एपिसोड पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी है। इसमें अवश्य भाग लें।”