Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के 70 वर्ष हो जाने पर हर्ष व्यक्त किया

287
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत और जापान के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के 70 वर्ष हो जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। श्री मोदी ने आगे कहा कि हमारे सम्बंध हर क्षेत्र में प्रगाढ़ हुये हैं, चाहे वह रणनीतिक, आर्थिक सम्बंध हों या लोगों के बीच संपर्क।

श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“आज हम जब भारत और जापान के बीच राजनयिक सम्बंध स्थापित होने के 70 वर्ष हो गये हैं, मुझे यह देखकर खुशी हो ही है कि हमारे सम्बंध हर क्षेत्र में प्रगाढ़ हुये हैं, चाहे वह रणनीति, आर्थिक क्षेत्र हो या लोगों के बीच संपर्क।”

“वार्षिक शिखर-वार्ता के लिये मेरे मित्र प्रधानमंत्री किशीदा @kishida230 के भारत आगमन ने कोविड-उपरान्त दुनिया में हमारे विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने का रोडमैप तैयार किया। मैं इस उद्देश्य को पूरा करने के लिये प्रधानमंत्री किशीदा के साथ मिलकर काम करते रहने की आशा करता हूं।”