Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए दुखद हादसे में कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

259
Tour And Travels

पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि देने की घोषणा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए दुखद हादसे में कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से देने की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह ट्वीट किया है;

“झुंझुनू में हुए दर्दनाक हादसे से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना करता हूं।

पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री@narendramodi”