Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने टेबल टेनिस चैम्पियन विश्व दीनदयालन के निधन पर शोक व्यक्त किया

250
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टेबल टेनिस चैम्पियन विश्व दीनदयालन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि साथी खिलाड़ियों द्वारा विश्व दीनदयालन की प्रशंसा की जाती थी और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्टता साबित की थी।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

“टेबल टेनिस चैम्पियन विश्व दीनदयालन का निधन स्तब्ध कर देने वाला और दुःखद है। साथी खिलाड़ियों द्वारा उनकी प्रशंसा की जाती थी और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्टता साबित की थी। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं। ओम शांति।”