Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

निर्धन का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताः प्रधानमंत्री

286
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि निर्धन का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी हम इसके लिये संकल्पित रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने हमारे देशवासियों को आश्वस्त किया है कि सरकार हर मुसीबत में उनके साथ खड़ी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः

“गरीबों का कल्याण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। कोरोना महामारी के दौर में भी हम इसे लेकर प्रतिबद्ध रहे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि सरकार हर मुसीबत में उनके साथ खड़ी है।”