Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रेलवे ने लिनेन, कंबल तथा ट्रेन के भीतर के पर्दों पर पाबंदी तत्काल प्रभाव से वापस ली

651
Tour And Travels

कोविड-19 के कारण महामारी तथा कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए ट्रेनों से यात्रियों की आवाजाही के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी किया गया था, जिसमें लिनेन, कंबलों तथा ट्रेनों के भीतर के पर्दों पर पाबंदी लगाई गई थी।

अब रेलवे ने तत्काल प्रभाव से लिनेन, कंबल तथा अंदर के पर्दों पर लगाई गई पाबंदी को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है और ये चीजें उसी तरह उपलब्ध कराई जाएंगी जिस तरह कोविड पूर्व अवधि के दौरान उपलब्ध कराई जाती थीं।