Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री वैभव वालिया तैयार है देहरादून कैंट से बीजेपी को टक्कर देने के लिए.

154
Tour And Travels

देहरादून : भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री वैभव वालिया इस बार देहरादून कैंट से अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं.

श्री वैभव वालिया भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ सोशल मीडिया विभाग के भी अध्यक्ष हैं श्री वालिया लगातार देहरादून कैंट की जनता के बीच में अपनी समाजसेवी गतिविधियों के कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं.

श्री वैभव वालिया पढ़े लिखे युवा नेता हैं जो आने वाले समय में कांग्रेस को खासकर के शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं को रिझाने में काफी मदद कर सकते हैं.

क्योंकि वैभव वालिया सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष हैं तो वैभव आलिया के साथ उनकी डिजिटल टीम काफी मजबूत है जो कि काफी सक्रियता के साथ उनके कैंपेन को आगे बढ़ा रही है और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर वो कदम उठा रही है जिसे वैभव वालिया जी की डिजिटल या ऑनलाइन प्रेजेंस बहुत ही मजबूती से मतदाताओं के बीच में जाए.

श्री वैभव वालिया कहते हैं कि वह देहरादून कैंट विधानसभा को एक मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करेंगे विधानसभा में सारी सुविधाओं को सुनिश्चित करेंगे जो कि आम जनों की जिंदगी की रोजमर्रा की तकलीफों को दूर करता हो.

श्री वैभव वालिया का कहना है कि वह उन परिवारों की और उन बच्चों की मदद करने के लिए सबसे आगे आएंगे और उन्हें प्राथमिकता देंगे जो अपने बच्चों को सेना में भर्ती कराना चाहते है.

वैभव वालिया चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा बच्चे सेना में भर्ती के लिए तैयारी करें और देश की रक्षा में सर्व परी योगदान दें.