Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

शहीद लांस नायक मनोज फोगाट पंचतत्व में विलीन हुए और शहीद के 5 वर्षीय बेटे प्रिंस ने मुखाग्नि दी

51
Tour And Travels

चरखी दादरी
पंजाब के कपूरथला में शहीद हुए मनोज फोगाट का उनके पैतृक गांव समसपुर में सेना टुकड़ी ने सलामी देकर शहीद की अंतिम विदाई की। पंचतत्व में विलीन हुए और शहीद के 5 वर्षीय बेटे प्रिंस ने मुखाग्नि दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक सुनील सांगवान के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दे कि गांव समसपुर निवासी लांस नायब मनोज फोगाट 15 मई को कपूरथला आर्मी सेंटर में गोली लगने से शहीद हो गया था। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर जैसे ही गांव के समीप नेशनल हाईवे 152डी टोल पर पहुंचा तो बड़ी संख्या में युवा बाइक व गाड़ियों के साथ पहुंचे। जहां से उनकी शव यात्रा करीब एक किलाेमीटर तक चलकर घर पहुंची। परिजनों व अन्य लोगों ने शहीद के अंतिम दर्शन किए इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में बस स्टेंड के समीप उनके पांच साल के बेटे प्रिंस ने मुखाग्नि दी। वहीं सेना की टूकड़ी ने फायर दागकर अंतिम सलामी दी।

शहीद की पत्नी रेखा देवी ने कहा कि पति की शहादत पर गर्व है वहीं माता संतोष देवी ने कहा कि बेटा ने दूध की लाज रखी है। श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि शहीदों की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीद मनोज की शहादत पर गम के साथ गर्व भी है।

सपा सांसद रामगोपाल के बयान पर कहा कि महिला सेना अधिकारियों के बारे में बोलना गलत है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और भारत माता की जय, वंदेमातरम, शहीद मनोज फोगाट अमर रहे के नारे लगाए। उनकी अंतिम यात्रा में हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, भिवानी महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह, दादरी विधायक सुनील सांगवान, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान, फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट, दादरी एडीसी, सीटीएम आदि मौजूद रहे।