Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मंईयां सम्मान योजना के इस दिन महिलाओं के खाते में आएंगे 5000 रुपए

23
Tour And Travels

रांची

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने कुल 9,609 करोड़ की मंईयां सम्मान योजना की राशि का आबंटन कर दिया। संभावना है कि योजना के लाभुकों को इस सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह के आरंभ में खाते में राशि ट्रांसफर की जा सकती है। लाभुकों को एक साथ दो महीने की अप्रैल और मई की राशि मिलेगी यानी कि 5000 रुपए खाते में ट्रांसफर होगें। सभी जिलों में योजना की राशि आबंटित कर दी गई।

बता दें कि, सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में पेंशन लाभुकों और मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की सघन जांच हो रही है। सभी जिले से प्रखंडवार डबल पेंशन लेने वाली महिलाओं की रिपोर्ट भी मांगी गयी है। गौरतलब हो कि मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता की शर्तों के मुताबिक, पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके बावजूद भी पेंशन का लाभ ले रही हैं। वहीं अब ऐसी महिलाओं को योजना के पैसे वापस लौटाने होंगे।