Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

नीतीश कैबिनेट में 69 प्रस्ताव पर लगाई मुहर, बिहार के गया का नाम बदला, नए पंचायत भवन निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत

25
Tour And Travels

पटना
बिहार का गया जिला अब गयाजी के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए जवानों के स्वजनों को 50 लाख का अनुग्रह अनुदान बिहार सरकार देगी। यह अहम निर्णय शुक्रवार को लिया गया।

69 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए
बिहार सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में शुक्रवार को 69 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। सबसे बड़ा फैसला बिहार के गया जिले को लेकर लिया गया। अब यह जिला गयाजी के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही प्रखंड सह अंचल कार्यालयों की साफ सफाई अब जीविका दीदियों को सौंपी गई है।

महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में एक अहम निर्णय लेते हुए राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में 1069 नए पंचायत भवन निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। करीब 20 दिन के बाद हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के साथ आम लोगों के हित के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं।

सुशील मोदी की जन्मतिथि पर राजकीय समारोह
प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे स्व. सुशील कुमार मोदी को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सुशील मोदी की जन्मतिथि पांच जनवरी पर अब राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानी के परिजनों को 50 लाख का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।

देश-विदेश के लोगों का गयाजी में होता है आना
पिंडदान के लिए देश-दुनिया में ख्याति रखने वाले बिहार के गया में बड़ी संख्या में लोगों का आना होता है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा से पहले ही इस जिले को गयाजी के नाम से पुराकरते थे। अब सरकार ने भी जिले का नाम गयाजी कर दिया है।

नीतीश कुमार के करीबी मित्र थे सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे सुशील कुमार मोदी का पिछले साल 13 मई को निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी की मित्रता काफी चर्चा में रहती थी। सुशील नीतीश के काफी करीबी माने जाते थे। चार दिन पहले पटना में एक आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि सुशील कुमार मोदी की जन्मतिथि पांच जनवरी पर राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।