Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

नाबालिग कार से 2 लोगों को रौंदा, एक की मौत

28
Tour And Travels

रांची

झारखंड के रांची में 14 साल के एक नाबालिग लड़के ने कार से पैदल चल रहे दो लोगों को रौंद डाला। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरूवार अहले सुबह लालपुर थाना क्षेत्र के डिस्टीलरी पुल के पास की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रदीप मिंज के रूप में हुई है। घायल महिला की पहचान प्रीति के रूप में हुई है जो कि डीएवी नंदराज स्कूल में टीचर है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का गाड़ी चलाना सीख रहा था। ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। जिससे गाड़ी सड़क किनारे पैदल चल रहे प्रदीप मिंज और शिक्षिका प्रीति से जा टकराई। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां आज सुबह इलाज के दौरान प्रदीप मिंज की मौत हो गई।

नाबालिग पुलिस हिरासत में, केस हुआ दर्ज

वहीं पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।