Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

केंद्र सरकार ने 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया

1,736
Tour And Travels

केंद्र सरकार ने 26 दिसंबर को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के युवा पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी के द्वारा 26 दिसंबर,1705 को सिख धर्म की गरिमा और गौरव की रक्षा के लिए केवल 9 और 6 वर्ष की आयु में सर्वोच्च और अद्वितीय बलिदान देने की स्मृति में “वीर बाल दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

यह कृतज्ञ राष्ट्र और देशवासियों द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव” मनाने के दौरान साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह द्वारा न्याय की खोज में महान पराक्रम प्रदर्शित करने और सर्वोच्च बलिदान देने के प्रति अभिनंदन और श्रद्धाजंलि होगी।