Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

नशेड़ी कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, दो का इलाज जारी

33
Tour And Travels

सूरजपुर

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शराब के नशे में धुत कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में दो मासूमों के घर पर मातम पसर गया. वहीं दो लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में जारी है.

घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार, आज बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. इसी दौरान सफेद अर्टिगा को शराब के नशे में धुत कार चालक दौड़ाते हुए आया और बच्चों पर चढ़ा दिया. हादसे में ढाई और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. वहीं अन्य दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.