Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश

29
Tour And Travels

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लम्बित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधोसंरचना विकास के कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदी की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश भी दिए, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक डॉ. सलोनी सिडाना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।