Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरियाणा सरकार ने किया फेरबदल, 14 जिलों के एसपी बदले, 4 रेंज के आईजी का भी किया तबादला

33
Tour And Travels

चंडीगढ़
हरियाणा सरकार ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 14 आईपीएस और 13 एचपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर और नियुक्ति के आदेश जारी किए है। इसमें 4 रेंज के आईजी और 14 जिलों के एसपी भी शामिल हैं। फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी को कैथल भेजा गया है। पानीपत के एसपी लोकेंद्र सिंह को सिक्योरिटी सीआईडी के साथ अंबाला पुलिस कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। पानीपत में भूपेंद्र सिंह को एसपी लगाया गया है।
 
मयंक गुप्ता को रेवाड़ी से हटाकर सिरसा एसपी का चार्ज दिया गया है। अंबाला में अजीत सिंह शेखावत को एसपी लगाया गया है। हिसार के एएसपी प्रतीक गहलोत को कुरुक्षेत्र में एएसपी लगाया गया है। परिवहन मंत्री अनिल विज के एरिया का खास ख्याल रखा गया है। यहां सीएमओ में तैनात आईपीएस अधिकारी पंकज नैन को अंबाला रेंज आईजी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। दीपक सहारण को एसपी विजिलेंस के साथ एसपी साइबर लगाया गया है। निकिता गहलोत को रेलवे एसपी लगाया गया है। वहीं बी सतीश बालन को आईजीपी आईआरबी भोंडसी की जिम्मेदारी दी है।

 
हिसार के आईजी डॉ. एम रवि किरण को करनाल रेंज आईजी नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर रोहतक रेंज का कार्यभार देख रहे कृष्ण कुमार राव को आई नियुक्त किया गया है। वाई पूर्ण कुमार को रोहतक रेंज का आई नियुक्त किया गया है। सिबास कविराज को पंचकूला पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। एडीजीपी ममता सिंह को आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम और पंचकूला में एडीजीपी क्राइम की दोहरी जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा पुरानी पुलिस अधिकारियों में शामिल 1999 बैच की आईपीएस अधिकारी राजश्री सिंह को झज्जर का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है।