Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरियाणा के फरीदाबाद में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया सरकारी डॉक्टर पर भड़की

31
Tour And Travels

फरीदाबाद
हरियाणा के फरीदाबाद में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया सरकारी डॉक्टर पर भड़क गई। उन्होंने दूसरी महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे सरकारी डॉक्टर को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को डॉक्टर की पत्नी फरीदाबाद में महिला आयोग की चेयरपर्सन के पास शिकायत लेकर पहुंची थीं। पलवल के सिविल अस्पताल में तैनात मेडिकल अफसर डॉ. गगन खटाना की पत्नी ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पति मुझे भी उसी महिला के साथ रहने को कह रहा है। शिकायत सुनने के बाद रेणु भाटिया सरकारी डॉक्टर पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि पत्नी छोड़ी, लिव इन में रहे, बच्चे किए, ऐसे आए बड़े रईस, चलिए।

दरअसल रेणु भाटिया ने बुधवार को फरीदाबाद लघु सचिवालय में महिलाओं से संबधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने 50 से ज्यादा मामलों को सुना और पुलिस अधिकारियों से मामलों की रिपोर्ट तलब की। भाटिया ने कई मामलों का मौके पर भी निपटारा किया। इस दौरान डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर भी सुनवाई हुई। महिला ने बताया कि साल 2016 में मेरी शादी डॉ. गगन खटाना के साथ हुई थी। शादी से पहले ही गगन का अफेयर एक लड़की के साथ चल रहा था। 2016 में शादी के बाद गगन ने मेरे पहले बच्चे का अबॉर्शन करा दिया। पति बिना तलाक के किसी दूसरी महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लग गया। जनवरी में मैंने महिला आयोग को शिकायत दी थी। दूसरी महिला से पति को एक बच्चा भी है। पति मुझे उस महिला के साथ रहने के लए मजबूर करता है और मुझे मारने की धमकी देता है।

इस मामले में डॉ गगन खटाना ने बोलते हुए कहा कि मैं पिछले 8 साल से पत्नी से अलग रह रहा हूं। इससे ज्यादा और कुछ नहीं बता सकता। रेणु भाटिया ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। आयोग में सबसे ज्यादा केस लिविंग रिलेशनशिप से जुड़े हुए आ रहे हैं। नए बच्चे इसमें अपनी जिंदगी खराब कर रहे हैं। शादीशुदा लोग पत्नी के होते हुए दूसरी महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हमारे समाज के लिए ये कोई शुभ संकेत नही है।