Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को बड़ी राहत मिली है, मिली जमानत

29
Tour And Travels

पंजाब ​​
पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने साधु सिंह धर्मसोत को जमानत दे दी है। इसके बाद उन्हें आज नाभा स्थित जेल से रिहा किया जा सकता है।  

आपको बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत के एक केस में 2022 में धर्मसोत के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें 15 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने उन्हें जंगल घोटाले में मास्टरमाइंड बताया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद आज उन्हें जमानत दे दी गई है।