Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरियाणा के जींद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया, शादी के 25 दिन बाद कर दिया ये बड़ा कांड

27
Tour And Travels

जींद
हरियाणा के जींद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नई नवेली दुल्हन घर से नकदी, गहने लेकर रात को भाग गई। युवक की 25 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस अब लूटेरी दुल्हन को तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद खेड़ा निवासी व्यक्ति ने बताया कि 25 दिन पहले उसकी शादी हिसार जिले के हांसी की अंबेडकर कॉलोनी निवासी युवती के साथ हुई थी। 10 अप्रैल की रात को 11 बजे के करीब वह और परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। सुबह पांच बजे उसकी आंख खुली तो उसकी पत्नी उसे नहीं मिली। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। उसका मोबाइल फोन टूटा हुआ था। अलमारी से 50 हजार रुपए कैश, सोने-चांदी के गहने गायब मिले। घर में चोरी और पत्नी गायब होने पर उसके हाथ-पैर फूल गए। उसने आस-पास रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन उसकी पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। जींद जिले में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें शादी के 15 से 20 दिन बाद ही दुल्हन घर से कैश, ज्वेलरी लेकर भाग गई थी।