Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने 2001 संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

250
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन सभी सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जो 2001 में संसद हमले के दौरान अपने कर्तव्य का पालन करते हुये शहीद हो गये थे।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“मैं उन सभी सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जो 2001 में संसद हमले के दौरान अपने कर्तव्य का पालन करते हुये शहीद हो गये थे। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान हर देशवासी को सदैव प्रेरित करता है।”