Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मान सरकार बड़ा फैसला, सभी कर्मचारियों को अपनी हाजिरी M Seva App के माध्यम से लगानी होगी

39
Tour And Travels

चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और कर्मचारियों की समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब परिवहन विभाग के सभी कर्मचारियों को अपनी हाजिरी "M Seva App" के माध्यम से लगानी होगी।

नए नियमों के तहत, सुबह 9 बजे से एक मिनट पहले और शाम 5 बजे के एक मिनट बाद हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचता या निर्धारित समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं करता, तो उसका वेतन काट लिया जाएगा।

सरकार के इस फैसले का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में अनुशासन कायम करना और सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है। परिवहन विभाग से शुरू की गई यह प्रणाली भविष्य में अन्य विभागों में भी लागू की जा सकती है।