Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अंबाला कैंट के निजी हस्पताल में पथरी के दर्द का इलाज करवाने आए व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

27
Tour And Travels

अंबाला
अंबाला कैंट के निजी हस्पताल में पथरी के दर्द का इलाज करवाने आए 45 वर्षीय जसबीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत करवाया।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने जसबीर सिंह को गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे इंजेक्शन लगाने के कुछ देर में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने परिवार को समझाकर मामला शांत करवा दिया है। पुलिस का कहना है इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।