Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जब एक स्कूल में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर किया हमला, 20 से ज्यादा बच्चे जख्मी, 1 की हालत गंभीर

33
Tour And Travels

लातेहार
झारखंड के लातेहार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूल में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में 20 से ज्यादा बच्चे जख्मी हो गये। मामला जिले के चंदवा प्रखंड के सासंग मध्य विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि स्कूल में मधुमक्खियों ने छत्ता बनाया हुआ था। आज यानी शनिवार को स्कूल में बच्चे पौधों को पानी दे रहे थे। इस दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में 20 से अधिक बच्चे जख्मी हो गए। इस दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां 1 बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।