Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रामनवमी से पहले महावीर मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें किया आमंत्रित

29
Tour And Travels

रांची

प्रभु श्रीराम को समर्पित त्योहार रामनवमी आगामी छह अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी बीच श्री महावीर मंडल रांची की एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर रामनवमी में निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर चर्चा की। साथ ही साथ उन्हें आमंत्रित किया।

श्रीराम जन्मोत्सव यानी कि रामनवमी को लेकर राजधानी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर रांची के विभिन्न इलाकों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामनवमी को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में महावीर मंडल रांची की एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनसे रामनवमी को लेकर तैयारियों की जानकारी साझा से की।

बता दें, इस वर्ष रामनवमी को लेकर रांची वासियों में उत्साह अधिक है, जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी अहम तैयारिया देखने को मिलेगी। मौके पर रांची एसएसपी चंदन सिन्हा और रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री भी मौजूद रहे। महावीर मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गदा और तलवार सप्रेम भेंट कर उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

इनकी रही उपस्थिति
महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा, पवन गुप्ता, आलोक दुबे, मेहुल दुबे, गोपाल पारीक, प्रमोद सारस्वत और सागर कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।