Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सीएम सोरेन सहित राज्यपाल ने दी ईद की शुभकामनाएं

31
Tour And Travels

रांची

झारखंड में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-फितर का त्योहार धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सभी आयु वर्ग के लोग कुर्ता-पायजामा पहनकर नमाज अदा करने के लिए अपनी निकटतम मस्जिद में पहुंचे।

ईद-उल-फितर रमजान के महीने के समापन का प्रतीक है, जिसमें लोग पूरे महीने, हर दिन रोज़ा रखते हैं। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "शांति, भाईचारे और सौहार्द के त्योहार ईद-उल-फितर की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप सभी स्वस्थ, खुश और समृद्ध रहें।" राज्य की राजधानी रांची में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। त्योहार के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं ! यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां और प्रगति लाए तथा आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाए।"