Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब में विधानसभा में हो गया बड़ा ऐलान, होने जा रही बड़ी भर्ती, श्रम इंस्पेक्टरों की कमी जल्द पूरी की जाएगी

26
Tour And Travels

चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की आज की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू हो गई है। सदन में प्रश्नकाल चल रहा है और विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब मंत्रियों द्वारा दिया जा रहा है।

इसी बीच पंजाब विधानसभा में विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम ने लेबर इंस्पेक्टरों को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि श्रम इंस्पेकटरों के 95 पद हैं, जिनमें से 35 कार्यरत हैं। इसके चलते उक्त इंस्पेक्टरों के लिए प्रत्येक विभाग में काम करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बुढलाडा में श्रम इंस्पेकटर एक दिन के लिए आता हैं और उस दिन श्रम इंस्पेकटर की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि स्टाफ की कमी है तो डी.सी. कार्यालयों में पर्याप्त क्लर्क हैं इसलिए 2-3 क्लर्कों को इस काम के लिए रखा जा सकता है।

इसका जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही 52 इंस्पेक्टरों की भर्ती कर रही है।उन्होंने बताया कि 9-03-25 को पेपर हो चुका है और युवाओं ने परीक्षा पास कर ली है।विभाग में श्रम इंस्पेक्टरों की कमी जल्द पूरी की जाएगी।