Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जामताड़ा में एक भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम

29
Tour And Travels

जामताड़ा

झारखंड के जामताड़ा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हादसा जिले के बांसपहाड़ी बांकूडीह हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि यहां एक बाइक पर सवार होकर 2 युवक बांसपहाड़ी से नारायणपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने पिकअप वैन के चालक को पकड़ लिया है।